Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस की जागरुकता पाठशाला से लाभान्वित हुए विद्यार्थी, विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा आज दिनांक 29.12.2022 को रामगंगा वैली स्कूल मासी चौखुटिया में उपस्थित छात्र-छात्राओं,अभिभावकों को यातायात नियमों की पाठशाला लगाकर यातायात नियमों, संकेतों व चिन्हो के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिग होने तक वाहन न चलाने की उचित हिदायत भी दी गई।

पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही यह भी बताया गया कि आपके आसपास यदि कोई किसी प्रकार का नशा बेचता हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उत्तराखंड पुलिस एप व महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी दी गई और अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को इस संबंध में जागरूक कर गौरा शक्ति में अपनी माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर अपराधों की दी जानकारी

साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर अपने अभिभावकों को साझा करने के लिए प्रेरित किया गया तथा टोल फ्री नंबर 1930 व उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों 112 आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version