Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नए साल में लोगों को मिलेगी BSNL की हाईस्पीड इंटरनेट की सौगात, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नया साल आने वाला है ‌ जिसमें नए साल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) लोगों को हाईस्पीड इंटरनेट की सौगात देने जा रहा है।

जानें

बताया गया है कि कंपनी जिले में बिनसर से लेकर बगवाली पोखर तक जगह-जगह 4जी के 13 टॉवर स्थापित कर रही है। इससे लोगों को अपनों से वीडियो कॉल आदि से जुड़ने में आसानी होगी। वहीं उच्च स्तरीय वीडियो चलाने में बफरिंग की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए भूमि चिह्नीकरण का काम अंतिम चरण में है। जिले के विभिन्न स्थानों पर 4जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 13 मोबाइल टॉवर स्थापित का प्रस्ताव शासन में भेजा है। बीएसएनएल का दावा है कि इस प्रस्ताव को जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।

Exit mobile version