Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में शुरू हुई एचडीयू वार्ड की सुविधा, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए हाई डिपेन्डेनसी वार्ड (एचडीयू) की सुविधा शुरू हो गई है।

मरीजों को मिलेगी सुविधा-

यह सुविधा बुधवार से शुरू हुई है। अभी चार बेड के इस वार्ड में ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखा जा रहा है, जिससे उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। बताया जा रहा है कि तकनीशियन न होने के कारण यहां वेटिंलेटर नहीं चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि स्टाफ की मांग की गई है। स्टाफ मिलने पर वेंटिलेटर भी चालू हो जाएगा। जिससे मरीजों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version