Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 40 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली विनोद नदी के किनारे कूड़े का अंबार, बीमारी का बढ़ा खतरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्याल्दे (अल्मोड़ा) के स्याल्दे तहसील की विनोद नदी दूषित हो रही है।

विनोद नदी का पानी हो रहा दूषित

यह नदी 40 से अधिक गांवों की प्यास बुझाती है। इन दिनों जीवनदायिनी विनोद नदी किनारे कूड़े का अंबार लगा है। जिससे नदी और इसके किनारे कूड़ा डालने से इसका पानी दूषित हो रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि कई बार कूड़े की सफाई कर नदी को निर्मल बनाने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे लोग परेशान हैं।

Exit mobile version