Site icon Khabribox

अल्मोडा: कड़क सर्दी में जरूरतमंदों की मदद को समाजसेवी रजनी पंत ने वितरित किए गर्म कपड़े

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ठंड का मौसम बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस कड़ाके की ठंड ने लोगों के लिए दुसवारियां बढ़ा दी है।

कड़ाके की ठंड में लोगों की मदद कर रही समाजसेवी रजनी पंत

वहीं समाजसेवी रजनी पंत ने इस बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए हैं। बता दें कि रजनी पंत पिछले कई सालों से लेप्रोसी में रह रहे कुष्ट रोगियों को हर माह राशन और जरूरत का दैनिक समान वितरित करती आ रही हैं। रजनी पंत ने कोरोना काल के दौरान भी मास्क, राशन वितरण और भी अन्य जरूरी सामान जरूरतमंदों को लगातार वितरित किया। आज भी रजनी पंत लगातार समाज को लेकर कार्य कर रही है। अल्मोडा में बढ़ती सर्दी का मौसम देखते हुए वह गरीबों को जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित कर रही हैं।  

Exit mobile version