Site icon Khabribox

अल्मोडा: छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक के नेतृत्व में एबीवीपी ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के महासंघ के अध्यक्ष देवाशीष धानिक के नेतृत्व में एबीवीपी के छात्र कुलपति से मिले। जिस पर कुलपति जगत सिंह बिष्ट के सम्मुख सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों व परिसरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

मांगों को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

जिस पर कुलपति जी द्वारा सकारात्मक रवैया प्रदर्शित किया गया और सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह सभी मांगें जल्द पूर्ण नहीं होती तो छात्र महासंघ व ABVP एक सम्पूर्ण विश्वविद्यालय बंद व उग्र आंदोलन का आह्वान करेगी।

Exit mobile version