Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की छापेमारी, 06 दुकानदारों से वसूला चालान

अल्मोडा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 31/12/2022 को नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने वाले व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई।

छह लोगों का किया चालान

जिसमें यह छापेमारी सब्जी मंडी, लाला बाजार, शेर बाजार व तहसीलधारा में की गयी। छापेमारी में कूड़ा फैकने, गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 6 लोगो का चालान कर 2400=00 रू0 नगद चालान के रूप में वसूली की गयी।

यह लोग रहें मौजूद

छापेमारी में सफाई निरीक्षण लक्ष्मण सिंह, व स्वास्थ लिपिक किशन बिष्ट व रवींद्र सिंह उपस्तिथ रहे।

Exit mobile version