Site icon Khabribox

अल्मोडा: जीवनदायिनी विनोद नदी को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू, हटाया कूड़े का अंबार

अल्मोडा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां स्याल्दे (अल्मोड़ा) में बहुत से लोगों की प्यास बुझाने वाली विनोद नदी दूषित हो रही है।

नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने का अभियान

जिसे स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू हो गया है‌। जिस पर सबसे पहले जीवनदायिनी विनोद नदी किनारे लगे कूड़े के अंबार पर सरकारी मशीनरी की नजर पड़ी। जिसके बाद जिला मुख्यालय से जिला पंचायत की टीम स्थानीय राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और नदी किनारे बढ़ी मात्रा में बिखरे कूड़े को हटाकर उसका निस्तारण किया। साथ ही कहा गया कि नदी किनारे कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित किया जाएगा। भविष्य में ऐसा होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Exit mobile version