Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ओवरलोडिग करने पर 4 वाहनों पर इंटरसेप्टर प्रभारी की चालानी कार्यवाही

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक/उपनिरीक्षक यातायात व प्रभारी इंटरसेप्टर को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रैश ड्राईविंग/शराब पीकर/ओवर सवारी व ओवरलोड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इण्टरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामन्त द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ वाहन चैकिंग के दौरान 04 वाहनों का क्षमता से अधिक भार परिवहन करने पर ओवरलोडिंग में चालान कर चालानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी और 01 वाहन ट्रक यू0के0- 02 सीए-0151 के चालक चंदन सिंह, निवासी गोरापड़ाव, हल्दानी, जिला नैनीताल द्वारा ओवरलोडिंग व बिना वाहन कागजात के वाहन चलाने पर वाहन ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर चालानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी।

वाहन सीज

चैकिंग के दौरान ही अल्मोड़ा से भीमताल जा रहे टैक्सी कार संख्या- UK05-TA-4333 को रोककर चैक किया गया तो चालक नीरज चंद्र भट्ट निवासी झूलाघाट, जनपद पिथौरागढ़ शराब के नशे में टैक्सी चलाता पाया गया। चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी को सीज किया गया व चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन में सवार 04 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन से उनके गंतव्य को भिजवाया गया।

Exit mobile version