Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। यहां रानीखेत में स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू की गई है।

नई शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण

जिसमें इस नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति-2020 के तहत एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में एकाउंट और आईडी खोलने की प्रक्रिया बताई। बताया गया कि इसके आधार पर छात्र-छात्राएं कभी भी क्रेडिट ट्रांसफर फैसिलिटी से देश-विदेश में किसी भी अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश स्थानांतरित कर सकते हैं।

Exit mobile version