अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसमें पांच मवेशियों की मौत हो गई।
मकान में लगी भीषण आग
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात की है। जिसकी खबर आज सुबह रविवार को लगी। यहां जिले के भनोली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुनाड़ के ग्राम सन में शनिवार की रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लक्ष्मी दत्त पुत्र हन्सा दत्त का मकान जलकर खाक हो गया। वह अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। बताया गया है कि आग की चपेट में आने से चार बकरियां व एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। वहीं दुसरे मकान व उसमे बधे जानवरों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया।