Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्निपथ योजना के तहत भर्ती 796 अग्निवीरों को कराया जा रहा अभ्यास

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रानीखेत (अल्मोड़ा) में अग्निवीरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अग्निवीरों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

देश में पहली बार शुरू हुई सेना की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती 796 अग्निवीरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। ‌जो कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान पर एक जनवरी से पहले बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। अग्निवीरों को कुशल तकनीकी प्रशिक्षण, खेल, हथियार संचालन का अभ्यास कराया जा रहा है।

मार्च में होगा दूसरे बैच का प्रशिक्षण

इस संबंध में केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल ने बताया कि इस साल कुल 1,150 अग्निवीरों को प्रशिक्षण लेना है जबकि पहले बैच में 796 रिक्रूटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नई तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण देने के प्रयास चल रहे हैं। मार्च में दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा।

Exit mobile version