Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर की सड़कों पर जाम की समस्या से मिलेगी निजात, नई पार्किंग का निर्माण हुआ शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर की सड़कों पर आए दिन जाम की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नई पार्किंग का काम शुरू

जिससे जल्द छुटकारा मिलेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई हैं। यहां नई पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। बताया गया है कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से एलआर साह रोड पर भैरव मंदिर के पास जल्द पार्किंग बनेगी। इसमें 200 से अधिक दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

Exit mobile version