Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ताड़ीखेत में पुरानी पाइप लाइनों के हाल बेहाल, आए दिन आ रहें फाल्ट से लोग परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रानीखेत (अल्मोड़ा) में ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना के हाल खराब है। जिसमें लाइन के पुनर्गठन को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

पेयजल समस्या का संकट

यह पुरानी पाइप लाइन कई स्थानों पर फट चुकी है। जिससे लोग को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया गया है कि इस योजना से सैन्य क्षेत्र समेत 33 ग्राम सभाएं भी जुड़ी हुई हैं। सेना को 80 प्रतिशत पानी दिया जाता है। सेना ने अपनी पाइप लाइन का पूर्व में ही पुनर्गठन कर लिया था, लेकिन शेष ग्रामीण क्षेत्र की पाइन लाइनें जस की तस हैं। लाइन फटने से कई बार पेयजल संकट खड़ा हो जाता है। जिसके बाद इस समस्या का संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने भी संज्ञान लिया है।

Exit mobile version