Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में छात्रों को मिलेगी नई किताबों की सौगात, शासन से मिला दस लाख से अधिक का बजट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अब छात्रों को नयी किताबें मिलेंगी।

शासन‌ से मिला बजट

जी हां सोबन सिंह जीना परिसर के छात्रों को नई किताबों की सौगात मिलेगी। बताया गया है कि एसएसजे परिसर के पुस्तकालय के में पुराने संस्करण की करीब ढाई लाख से अधिक किताबें मौजूद हैं। एसएसजे के पुस्तकालय में नई किताबें खरीदने के लिए शासन से प्रबंधन को 10 लाख रुपये से अधिक का बजट मिल गया है। इस संबंध में प्रबंधन के मुताबिक जल्द किताबों की खरीद होगी और यहां के छात्रों को पुराने पाठ्यक्रमों की पुस्तकों से छुटकारा मिलेगा।

Exit mobile version