Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं भ्रमण पर अल्मोड़ा पंहुचे एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी, बिजली घरों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को कुमाऊं भ्रमण के दौरान एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी अल्मोड़ा पहुंचे।

कर्मचारियों की सुनीं समस्याएं

इस दौरान उन्होंने यहां बिजलीघरों का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा ट्रांसफार्मर समेत अन्य बिजली उपकरणों के रखरखाव के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। उनके निराकरण को आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। अल्मोड़ा के बाद वह रानीखेत को रवाना हुए।

Exit mobile version