Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सालम स्पोट्स की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जैंती (अल्मोड़ा)। सर्वोदय इंटर कालेज जयंती के मैदान में राम सिंह धौनी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई।

क्रिकेट प्रतियोगिता

जिसका फाइनल मैच सालम स्पोर्ट्स की टीम ने जीता। इसके अलावा मुक्तेश्वर एकादश की टीम उप विजेता र मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अपनी ओर से दोनों टीमों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद व ट्राफी, उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये ट्राफी प्रदान की गई। बाराही ट्रांसपोर्ट ने विजेता, उप विजेता टीमों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

Exit mobile version