Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा की परिवहन शाखा का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 03/06/2022 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा मे परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया ।

दिए आवश्यक ‌निर्देश-

जिसमें निरीक्षण के दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस के राजकार्य में प्रयोग किये जाने वाले वाहनो के फिटनेस/ रख-रखाव की जानकारी ली गई । पुलिस लाईन परिवहन शाखा के उपस्थित सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाये, अपने-अपने वाहनों का रख-रखाव, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दे । पुलिस लाईन परिवहन शाखा प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी वाहनो की फिटनेस, सर्विसिंग समय से करा ले और सभी वाहनों के ईधन की आपूर्ति समय से करें, जिससे पुलिस के राजकार्य सुचारु रुप चलाया जा सके ।

यह लोग रहें मौजूद-

निरीक्षण के दौरान परिवहन शाखा प्रभारी एचसी0 कुशल सिंह, कानि0 विरेन्द्र सिंह, कानि0 मनोज कुमार , कानि0 चालक नारायण, कानि0 चालक गोविन्द कुमार, कानि0 चालक अजय जोशी, कानि0 चालक विजय आगरी, कानि0 चालक धीरज बोरा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version