Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वीपीडीओ ने शुरू किया अनिश्चितकाल कार्य बहिष्कार, इन‌ मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई। यहां धौलादेवी/चौखुटिया (अल्मोड़ा) में विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

इस संबंध में उन्होंने बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि उन्हें विश्वास में लिए बगैर शासन ने वीडीओ और वीपीडीओ के कार्यों के एकीकरण का फैसला लिया है जो उनकी अनदेखी है। अगर शासन दोनों पदों का कार्य एक समान मानता है तो उसे दोनों में से एक पद को मृत घोषित करने के साथ ही ग्राम स्तर से शासन स्तर तक के पदों का ढांचा तैयार करना चाहिए। जिसमें कहा कि पूर्व में पंचायती राज, कृषि सहकारिता, समाज कल्याण आदि विभागों के एडीओ को बीडीओ के पद पर पदोन्नति मिलती थी लेकिन ग्राम विकास विभाग के पुनर्गठन के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई। इसके उलट वीपीडीओ, वीडीओ, कृषि सहकारिता विभाग में तैनात कर्मचारियों के एकीकरण का निर्णय लिया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है।

Exit mobile version