Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़कों पर खुली नालियों से बढ़ रहा खतरा, आवाजाही में हो रही परेशानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय की सड़कों पर खुली नालियां अब लोगों के लिए खतरा बन गई हैं।

खुली नालियां बनी जानलेवा

यहां अधिकतर स्थानों पर सड़क किनारे स्थित नालियां खुलीं हैं और इनमें जाली भी नहीं है। नगर के माल रोड, लोअर माल रोड सहित अन्य सड़कों पर अधिकतर जगह नालियां खुली हैं जिनमें दूषित पानी बहता है। ऐसे में सड़क संकरी होने से किनारे आवाजाही करने वालों के लिए ये खुली नालियां दुर्घटना का कारण बन रहीं हैं। जिससे लोग नालियों में गिरकर चोटिल हो रहें हैं। इसके बावजूद नालियों पर जाली नहीं लगाई जा रही है।

Exit mobile version