Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोकतंत्र की मजबूती में सूचना के अधिकार का मजबूत होना अनिवार्य- राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तराखंड प्रशासन अकादमी की ओर से विकास भवन में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई।

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला में राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि आरटीआई की संकल्पना सरकारी तंत्र को पारदर्शी एवं जवाबदेही बनाने के लिए की गई है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस कानून के बारे में जागरूक होने की अपील की। साथ ही कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सूचना के अधिकार का मजबूत होना अनिवार्य है, इसकी मजबूती सरकारी कार्मिकों की मंशा पर निर्भर करती है। आवेदनकर्ताओं की ओर से मांगी गई सूचनाओं को समयंतर्गत और सही रूप में प्रदान करने के निर्देश दिये।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर विभिन्न विभागों के 110 लोक सूचना अधिकारियों, अपीलीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सीडीओ अंशुल सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, मास्टर ट्रेनर मंजू ढौंढियाल, पूनम पाठक समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version