Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वीपीडीओ का एकीकरण के विरोध में कार्यबहिष्कार जारी, काम हो‌ रहा प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन का ग्राम विकास विभाग में एकीकरण के विरोध में कार्यबहिष्कार जारी है।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन का कार्यबहिष्कार जारी

आज भी यह हड़ताल जारी रही। जिसमें आज चौथे दिन भी अल्मोड़ा में वीपीडीओ अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। इस दौरान जिलेभर के ब्लॉक कार्यालय में वीपीडीओ ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही जल्द एकीकरण के फैसले को वापस नहीं लिये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। यह भी कहा गया कि एकीकरण का फैसला जब तक वापस नहीं लिया जाता वीपीडीओ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

Exit mobile version