Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मौलेखाल (अल्मोड़ा) सल्ट ब्लॉक के खुमाड़ गांव में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।

तनाव के चलते युवक ने की खुदकुशी

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सल्ट के खुमाड गांव निवासी दयाशंकर (27) पुत्र गोविंद राम के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक घर से दिल्ली जाने के लिए निकला लेकिन दूसरे दिन उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते युवक तनाव में था। इस मामले में परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Exit mobile version