Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में द्वाराहाट के अटल उत्कृष्ट आदर्श राइंका में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।

क्विज प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के नौ स्कूलों के टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विवेकानंद विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज द्वाराहाट के सौरभ, शैलजा और शौर्य सिंह की टीम पहले स्थान पर रही। नौगांव इंटर कॉलेज कफड़ा की मोनिका, प्रेरणा और उन्नति की टीम दूसरे पर रही। आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत के वीरेंद्र, रितेश और मानसी की टीम को तीसरा स्थान मिला। बताया गया कि प्रथम स्थान प्राप्त टीम 23 जनवरी को जिला स्तरीय क्विज में भागीदारी करेगी।

Exit mobile version