Site icon Khabribox

द्वाराहाट: शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे‌ थे 03 व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं नियमों का उल्लघंन करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई-

इसी क्रम में दिनांक 02.06.2022 को ईवनिगं स्टॉर्म एवं आपरेशन मर्यादा अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने 03 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल से डॉक्टरी मुआयना कराया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियो का नाम-

✓ कन्हैया लाल पुत्र किशन राम निवासी ग्राम भण्डरगांव पो० बम्वालीपोखर।
✓ धीरज अधिकारी पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम बसेरा पो० छतगुल्ला।
✓ वरुण पाल पुत्र चन्द्र पाल निवासी नियर शिशु मंदिर स्कूल द्वाराहाट।

Exit mobile version