Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रत्नेश्ववर मंदिर में भगवान शिव को लगा माघी खिचड़ी का भोग, बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज माघ माह में रत्नेश्वर मंदिर में माघ खिचड़ी और रूद्राभिषेक का दिव्य आयोजन किया गया। माघ के महीने में मंदिर में भक्तजन खिचड़ी का भोग लगाते हैं जिसमें अधिक संख्या में भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

रत्नेश्वर मंदिर में भंडारे‌ का आयोजन

विगत वर्षों की भांति रत्नेश्वर मंदिर समिति व धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा द्वारा आज पल्टन बाजार स्थित रत्नेश्वर मंदिर में सुबह 9:00 बजे रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद 11:00 बजे सुंदर काण्ड के पश्चात दोपहर 12:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। माघी खिचड़ी, खीर का भोग भगवान शिव को लगाया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण सभी श्रद्धालुओं को किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। अवकाश होने के चलते अन्य दिनों की तुलना में भक्तों की संख्या अधिक रही।

बड़ी संख्या में पंहुचे श्रद्धालु

पूजा अर्चना के बाद दोपहर खिचड़ी का भंडारा शुरू हुआ। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के महिला, पुरुष, बच्चे, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लोग उमड़े। दोपहर बाद करीब तीन घंटे तक भंडारा चलता रहा।

Exit mobile version