Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चोरों ने डाकघर के तोड़े तालें, तिजोरी लेकर हुए फरार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भी चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। एक एक घटना रानीखेत मजखाली डाकघर में घटी है।

डाकघर‌ में चोरी

यहां चोरों ने डाकघर का ताला तोड़ा‌ और‌ वहां से तिजोरी उठा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार तहसील से 15 किमी की दूरी पर स्थित मजखाली डाकघर में शनिवार देर रात चोरों ने सेंध लगा दी।बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट की तार काटी। इसके बाद वे डाकघर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। जिसकी जानकारी लोगों ने रविवार सुबह अधिकारियों को दी। इस संबंध मेंअधिकारियों ने बताया कि तिजोरी में नकदी नहीं थी लेकिन कई प्रपत्र और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने तहरीर दी है। जिसके बाद जांच शुरू हो गई है।‌

Exit mobile version