Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज चंपावत विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विजय के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर इस विराट जीत पर खुशी जाहिर की।

डबल इंजन की सरकार पुनः तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी-

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि चंपावत की जनता ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत को एक संदेश देने का काम किया है कि अब कांग्रेस के नेता तो छोड़ो वोटर तक नहीं बचे उन्होंने कहा कि इस विशाल जीत के बाद राज्य नई बुलंदियों को छुएगा । आज भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस विशाल जीत पर पर खुश है और पूरा प्रदेश‌पुष्कर सिंह धामी‌‌ को बधाई दे रहा है और डबल इंजन की सरकार पुनः तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य का चहुमुखी विकास कर सकती है और उन्होंने कहा कि आने वाले कई दशकों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में रहेगी लगातार कार्य करते रहेगी।

यह लोग रहें उपस्थित-

मिष्ठान वितरण के दौरान जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, गोविंद पिलखवाल, सभासद अमित साह (मोनू), सभासद दीपक वर्मा, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र प्रसाद, राजा खान, किरन पंत, प्रेमा मेर, रेखा आर्य,बीना नयाल,मनोज जोशी,राहुल वोहरा, ललित जोशी, अरविंद बिष्ट,धर्मेंद्र बिष्ट, तुषारकान्त साह, मदन बिष्ट, हितेश सलमान अंसारी, दानिश अंसारी, रोहित भोज, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version