Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल अल्मोड़ा दौरे पर आ रहे हैं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यह रहेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम

इस संबंध में प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री 25 जनवरी को बाड़ेछीना के राइंका बाड़ेछीना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय शिविर में भाग लेंगे। वहीं 26 जनवरी को मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सुबह जागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे। जिसके बाद पुलिस लाइन अल्मोड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।

Exit mobile version