Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय बालिका दिवस: आज बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही बेटियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज बालिका दिवस है। इस अवसर पर आज किशोरी गृह बख अल्मोड़ा में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

बालिका दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

आज आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने किया। उन्होंने किशोरी गृह बख की बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएं शक्तिशाली होती है, उन्हें अवसर प्रदान किये जाने की आवश्यकता है। कहा कि आज बेटियां भी बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। बेटियों को आगे लाने के लिये उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने कुमाऊनी-गढ़वाली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस दौरान बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा समेत शिक्षा के विषय में जानकारी दी गई। साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।‌

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, मंजू उपाध्याय, पीसी जोशी, ममता, गीता जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version