अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मजखाली के एक कॉटेज में अंगीठी की गैस लगने से खानसामे की मौत हो गई।
अंगीठी की गैस से मौत
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गल्ली बस्यूरा निवासी हरीश कुमार (29) मजखाली स्थित एक कॉटेज में काम करता था। वह उसी कॉटेज में बने एक सर्वेंट रूम में रहता था। बताया गया कि मेहमानों को भोजन कराने के बाद रविवार रात हरीश अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी, तो देखा हरीश बेसुध पड़ा था। हरीश के पास अंगीठी रखी हुई थी।
घर में मचा कोहराम
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने तक हरीश की मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि अत्यधिक ठंड के कारण हरीश अंगीठी को कमरे में ही रखकर सो गया होगा। अंगीठी की गैस लगने से घटना हुई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।