Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बसंत पंचमी के पावन‌ पर्व पर कपिलेश्वर महादेव मंदिर में धर्म द्वार‌ की रखी गई नींव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा के कपिलेश्वर महादेव मंदिर में 26 जनवरी को बसंत‌ पंचमी के पावन पर्व पर माघी खिचड़ी व‌ खीर का भोग भगवान शिव को लगा कर विशाल भंडारे‌ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कपिलेश्वर धाम पंहुच कर भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

धर्म द्वार की रखी गई नींव

इस अवसर पर भगवान शिवजी और माता पार्वती जी के अनुग्रह से कपिलेश्वर महादेव धाम अल्मोड़ा में बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर धर्म द्वार की नींव रखी गई। जिसे दिव्यता से सम्पन्न किया गया।

मंदिर में खिचड़ी और खिर का हुआ आयोजन

इसी क्रम में धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के तत्वाधान में बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर खिचड़ी और खीर के महा भंडारे का पुण्य आयोजन किया गया। जिसमें समस्त 52 ग्राम सभाओं के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बुजुर्ग शामिल हुए।

Exit mobile version