Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अतुल जोशी ने जीता सिंगल्स में रजत और डबल्स में कांस्य पदक

अल्मोड़ा‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। आल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अतुल जोशी शानदार प्रदर्शन किया।

अतुल जोशी का शानदार प्रदर्शन

नगर के पूर्वी पोखरखाली निवासी वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी और साई के सेवानिवृत्त कोच अतुल जोशी ने उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित चार दिनी आल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल्स में रजत और डबल्स में कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई है।

जीता रजत व कांस्य पदक

अतुल जोशी ने पुरुष युगल में राजस्थान के सुधीर शर्मा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता। अतुल ने 60 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एकल में रजत पदक जीता। 60 वर्ष युगल के प्री क्वार्टर में तमिलनाडु के मुरलीधरन और विजय कुमार को, क्वार्टर फाइनल में राजस्थान के जेम्स, प्रकुल कुमार को 24-22, 21-17 से पराजित किया।

Exit mobile version