Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में 120 सरकारी वाहन हो जाएंगे कबाड़, 51 दोपहिया व 69 चौपहिया वाहन शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जल्द सरकारी विभाग के 120 वाहन कबाड़ हो जाएंगे। दरअसल केंद्रीय मोटर यान (प्रथम संशोधन) नियम 2023 जल्द लागू होने जा रहा है।

सरकारी विभाग के 120 वाहन हुए पुराने

जिसके बाद जिले के सरकारी विभागों के 120 वाहन 01 अप्रैल से कबाड़ बन जाएंगे। बताया गया है कि इन वाहनों की आरसी का नवीनीकरण नहीं होगा। आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में विभिन्न विभागों के कुल 326 सरकारी वाहन हैं। इसमें 98 दोपहिया, 225 चौपहिया और तीन जेसीबी शामिल हैं। विभिन्न विभागों के 51 दोपहिया, 69 चौपहिया कुल 120 सरकारी वाहन 15 साल पुराने हो चुके हैं। नई नीति लागू होने के बाद एक अप्रैल से ये 120 सरकारी वाहन अब कबाड़ बन जाएंगे।

Exit mobile version