Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ममता पंत हिन्द शिरोमणि सम्मान से हुई सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भव्या फाउंडेश की ओर से जयपुर राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन आयोजित किया गया।

15 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

इस सम्मेलन में नेपाल, कनाड़ा, सिंगापुर, मॉरीशन समेत 15 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के हिन्दी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ममता पंत को हिन्द शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान साहित्य, शिक्षा, शोध एवं सामाजिक कार्य के लिये प्रदान किया गया है।

लोगों ने जताई खुशी

उनकी इस उपलब्धि पर विवि कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह, योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट, प्रो. इला बिष्ट, प्रो. भीमा मनराल, डॉ. दीपक सागर, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. विजेता सत्याल, सुरेंद्र सिंह नेगी, रेखा मेहता, डॉ मनीष पंत, प्रीति पंत, दीपिका थापा समेत हिन्दी विभाग के समस्त स्टॉफ ने खुशी जताई है।

Exit mobile version