Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीआईसी स्कूल की दो छात्राओं को मिला इंस्पायर अवार्ड, बनाएं यह शानदार माॅडल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की छात्रा निशा लोहनी और कंचन रानी को‌ इंस्पायर अवार्ड मिला है।

छात्राओं ने बनाएं यह शानदार माॅडल

दोनों छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का इंस्पायर अवार्ड मिला है।‌ जिसमें निशा के बनाए गए मॉडल का शीर्षक स्मार्ट ग्लास फॉर ब्लाइंड पर्सन है। इस स्मार्ट ग्लास से आंखों से दिव्यांग आराम से रास्ते के अवरोधों का पता कर चल फिर सकते हैं। वहीं, कंचन ने स्मार्ट बैग मॉडल बनाया गया है। जिस पर इस उपलब्धि पर छात्राओ को स्कूल शिक्षकों ने बधाई दी है।

Exit mobile version