Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अब चाय के साथ जड़ी-बूटियों का भी होगा उत्पादन, बढ़ेगा स्वरोजगार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के पांच विकासखंडों में 133 हेक्टेयर में टी बोर्ड के सहयोग से चाय बागानों को‌ स्थापित किया गया है। इनमें जिले के चौखुटिया, स्याल्दे, ताकुला, हवालबाग, धौलादेवी शामिल हैं।

चाय बागानों से इन जड़ी-बूटी का होगा उत्पादन

बताया गया है कि इन जगहों में अब चाय के साथ जड़ी-बूटी का भी उत्पादन होगा। इन बागानों में साल के नौ महीने चाय तो तीन महीने जड़ी-बूटी का उत्पादन किया जाएगा। जिला टी बोर्ड के सहयोग से किसान अपने चाय बागानों में पिपरमिंट, अश्वगंधा, दालचीनी, गुलमेहंदी, नीबू घास, इलायची, तेज पत्ता, आंवले की खेती करेंगे। इससे क्षेत्र के एक हजार से अधिक किसानों को स्वरोजगार मिला है।

Exit mobile version