Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खिलखिलाती धूप से लोगों को ठंड से मिल रही राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। मौसम में बदलाव हुआ है और दोपहर में खिलखिलाती धूप रहेगी। इससे पहले बीते रविवार और सोमवार को ठंड से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

धूप खिलने से ठंड से हल्की राहत

वहीं मंगलवार और आज बुधवार को मौसम साफ रहा। आज‌दिन भर धूप खिली रहने से हल्की ठंड से राहत मिली। हालांकि धूप खिलने के बाद भी तापमान में अंतर देखने को नही मिला। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version