Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल्द अस्तित्व में आएगा अंतरराज्यीय बस अड्डा, इतने करोड़ का बजट जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) जल्द अस्तित्व में आ जाएगा।

15 करोड़ 12 लाख रूपए का बजट

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसके लिए कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को 15 करोड़ 12 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है। इससे पहले भी बजट न होने पर काम रूका हुआ। इस संबंध में कार्यदायी संस्था का दावा है कि जल्द ही बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर इसे संचालित किया जाएगा। इसके अलावा अल्मोड़ा डिपो के अधिकारियों ने बताया कि शासन से अभी 88 लाख रुपये मिलने शेष हैं। इसके बाद सुरक्षा दीवार, धुलाई केंद्र, शौचालय का निर्माण कार्य होगा।

Exit mobile version