Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला महिला अस्पताल में मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड ठप

अल्मोड़ा‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला महिला अस्पताल की मशीन खराब हुई है। इससे अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं।

अल्ट्रासाउंड मशीन ठप

जिससे महिलाओं को काफी दिक्कतें हुईं। ऐसे में दूरदराज से अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचीं गर्भवतियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को सुबह 60 महिलाएं अल्ट्रासाउंड को पंहुची। मशीन खराब होने से कक्ष का दरवाजा बंद करना पड़ा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की, तब कुछ गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड हुआ। इससे थोड़ी राहत मिली।

Exit mobile version