Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों से संबंधित वांछित/ईनामी अभियुक्तो व वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गये है।

पुलिस की कार्यवाही

थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा एफआईआर न0- 26 /2020 धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वारंटी प्रवेश कुमार उम्र- 27 वर्ष पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम जलालपुर, थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को आज दिनांक- 02.02.2023 को उसके घर ग्राम जलालपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर गैंगस्टर कोर्ट मा0न्यायालय नैनीताल पेश करने के उपरांत जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक धरम सिंह पापड़ा, प्रभारी चौकी ताकुला सोमेश्वर
  2. कांस्टेबल कुलदीप सिंह, थाना सोमेश्वर
Exit mobile version