Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, मासूम जनता हो रही शिकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है जो लोगों को अलग अलग तरीकों से ठग रहें हैं। ऐसा ही एक मामला रानीखेत से सामने आया है।

ठगों का बढ़ता गिरोह, लोग हो रहे शिकार

यहां क्षेत्र में बैंक के शाखा प्रबंधक रमेश बोहरा की प्रोफाइल फोटो लगाकर साइबर अपराधियों ने उनके करीबियों से पचास हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने शाखा प्रबंधक के नाम से खुद को बीमार बताकर अल्मोड़ा, नैनीताल आदि जिलों में निवास करने वाले प्रबंधक के करीबी परिचितों से आर्थिक मदद मांगी। जिसके बाद प्रबंधक के परिचितों ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब लोगों ने शाखा प्रबंधक से पूछा तो ठगी का मामला सामने आया। तब उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में शाखा प्रबंधक ने साइबर सेल अल्मोड़ा में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version