Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने 02 घण्टे के भीतर किया चोरी का खुलासा, चोरी की नगदी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 09.02.2023 अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति गौरव पाण्डेय ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि कल रात्रि में होटल जीवन पैलेस अल्मोड़ा में उसकी शादी की रिसेप्शन पार्टी थी। पार्टी के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मां के पर्स में रखे शगुन के टीके के पैसे जिसमें उसके स्वयं के पैसे भी थे लगभग 50 हजार रुपये चोरी कर लिये है। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 380 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी ने तुरंत लिया संज्ञान

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा चोरी के मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को टीम गठित कर अभियोग का सफल अनावरण कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

चोरी का आरोपी चोरी के पैसो के साथ हुआ गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव द्वारा अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल होटल जीवन पैलेस अल्मोड़ा में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन करने पर रात्रि में एक व्यक्ति वादी की माता जी का पर्स उठाकर जाता हुआ दिखाई दिया, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे व्यक्ति की शिनाख्त पारस जोशी उम्र- 27 वर्ष पुत्र रमेश चन्द्र जोशी, निवासी बख्शीखोला, अल्मोड़ा के रुप में हुई जो पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है, एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पारस जोशी की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त पारस जोशी को बख्शी खोला खंडहर से दिनांक-09.02.2023 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वादी की माता के पर्स में रखे पैसे 36,800 रुपये व एक भूरे रंग का लेडीज पर्स जिसके अन्दर 117 रंग बिरंगी शगुन के खाली लिफाफे बरामद करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

आपराधिक इतिहास

(1) FIR NO- 09/2020, धारा- 379/411 IPC, कोतवाली अल्मोड़ा
(2) FIR NO- 13/2019 धारा- 8/21/60 NDPS ACT, कोतवाली अल्मोड़ा
(3) FIR NO- 10/2023 धारा 380/411 ACT, कोतवाली अल्मोड़ा

पुलिस टीम रहीं शामिल

(1) वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सतीश चंद्र कापड़ी, कोतवाली अल्मोड़ा
(2) उ0नि0 बिशन लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी, अल्मोड़ा
(3) कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा

Exit mobile version