Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने महिला थाना अल्मोड़ा का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 08.02.2023 को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला थाना अल्मोड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर,कर्मचारी बैरिक, थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। थानाध्यक्ष को निर्देशत किया गया थाना परिसर व थाना कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाय।

शस्त्र हैंडलिंग एवं रखरखाव के दिए‌ निर्देश

एसएसपी द्वारा थाने में नियुक्त समस्त महिला पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के संबंध में जानकारी लेकर शस्त्रों की हैंडलिंग कराई गई तथा शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव उचित रखने के निर्देश दिये गये।

थाना अभिलेखों व ऑनलाइन पोर्टलों को अपडेट रखने के निर्देश

निरीक्षण में थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय के समस्त अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर कार्यालय स्टाँफ को अभिलेखों अध्यावधिक रखने, सीसीटीएनस कार्यो का अवलोकन कर सम्बन्धित कर्मियों को सभी आनलाईन पोर्टलों/उत्तराखण्ड पुलिस एप में प्राप्त शिकायतों/चरित्र सत्यापनों आदि में ससमय कार्यवाही कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। साथ ही डायल 112 की शिकायतों पर कार्यवाही व आगंतुकों की सहायता करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ताओं से की वार्ता

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर व डायल 112 की सूचनाओं से सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट होने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर अपडेट रखने व डायल 112 की सूचनाओं पर कम से कम समय में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाने में नियुक्त समस्त स्टाँफ को थाने में आने वाले आगन्तुकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार रखते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने साथ ही थाने पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

लंबित के निस्तारण हेतु निर्देश

लम्बित मुकदमाती मालों के निस्तारण व लम्बित विवेचनाओं में शीघ्र साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर निस्तारण करने तथा लम्बित शिकायतों/जांच प्रार्थना पत्रों का ससमय निस्तारण कर, मा0 न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं को भी शत-प्रतिशत तामील करने हेतु निर्देशित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रमों हेतु दिए निर्देश

महिला/बाल अपराधों की रोकथाम हेतु स्कूलों/काँलेजों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों/कानून की जानकारी प्रदान करने साथ ही उत्तराखण्ड़ पुलिस एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर एप में उपलब्ध सुविधाओं से आमजनमानस को जागरुक करने और कामकाजी महिलाओं/युवतियों का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये गये।

यह लोग रहें ‌उपस्थित

निरीक्षण में सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी, आशुलिपिक महेश कश्यप, थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल, एचसीपी भूपेन्द्र भाकुनी, पेशकार सीओ आँपरेशन सहित महिला थाना अल्मोड़ा के स्टाफ उपस्थित रहे।।

Exit mobile version