Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सात फेरे लेते‌ ही दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली खुशियां

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में खुशियों के बीच एक दुखद घटना घटने से परिवार व क्षेत्र में मातम छा गया।

सात फेरे लेने के बाद अटैक से मौत

मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत के शिव मंदिर में शादी के सात फेरे लेने के तुरंत बाद दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था। दूल्हे की मौत से खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गई। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। रानीखेत में श्रीधर गंज मुहल्ला निवासी एक दुल्हन का विवाह समारोह चल रहा था। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे भी हुए। लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में दूल्हे को स्थानीय एस एस श्रीवास्तव हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

Exit mobile version