Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: Farewell Party: शारदा पब्लिक स्कूल में जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई पार्टी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज शनिवार 11 फरवरी 2023 को अल्मोड़ा नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) आयोजित की गई।

फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन कई मनोरंजक प्रतियोगिता, रैंप वॉक, आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उस उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने विद्यार्थियो को उज्जवल भविष्य की कामना की एवं साधुवाद दिया।

इन विद्यार्थियों को‌ किया गया सम्मानित

इसके अलावा जेई मेंस परीक्षा पास करने वाले, कार्तिक मनराल, हर्ष शर्मा, मलय त्रिपाठी, शतरंज खिलाड़ी हर्ष शर्मा, अनुज भण्डारी, हॉकी खिलाड़ी पायल गोस्वामी को सम्मानित किया गया। समारोह में समस्त विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर हेम तिवारी, सुमीत जोशी, सुनील चौहान एवं समस्त विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहें।

Exit mobile version