Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर कार व बोलेरो की हुई भिड़ंत, हादसे में डाॅक्टर दंपति गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर गुरुड़ाबाज में एक सड़क हादसे में दो डाॅक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों यूएसएनगर के सितारगंज में तैनात हैं।

सड़क हादसे में दो‌ लोग घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार देर शाम हुआ। जब अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर भनोली तहसील के गुरुड़ाबाज के समीप अल्टो कार एमएच 47 एवाई 5021 व बोलेरो यूके 01 टीए 2968 की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में अल्टो कार सवार डॉ. दीपक(30) व उनकी पत्नी डॉ. गरिमा(25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों घायलों को 108 की मदद से अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हायर सेंटर भेजा गया।

Exit mobile version