Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पहाड़ के ‌युवा नशे‌ की गिरफ्त में, तीन साल में 104 मामलों में स्मैक चरस के 181 आरोपीे पकड़े

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में युवाओं में नशे की लत‌ बढ़ रही है। नशा इन्हे तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

नशा करने में युवाओं का बढ़ रहा ग्राफ-

इस संबंध में यह बात सामने आई है कि जिले में पिछले दो-तीन साल से स्मैक और चरस की तस्करी काफी बढ़ रही है। पुलिस की सक्रियता से पिछले साल चरस, स्मैक और गांजे के 59 मामलों में 104 आरोपी पकड़े गए हैं। इस साल जिले में अब तक एनडीपीएस के 13 मामलों में 20 आरोपी पकड़े गए हैं।

युवतियां ‌भी कर रही नशे‌ का सेवन-

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पिछले तीन सालों में चरस और स्मैक के 104 मामलों में 181 आरोपियों को जेल भेजा गया। इस अब तक आरोपियों के पास 4.921 किलो चरस, 220.992 किलो गांजा और 61.300 ग्राम स्मैक पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि युवतियां ‌भी नशे के दलदल में फंस रही है।

साल अभियोग अभियुक्त
2020 32 57
2021 59 104
2022 13 20

Exit mobile version