Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलवामा शहीदों की बरसी पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 14 फरवरी है। आज पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की चौथी बरसी है।

पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जिस पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की बरसी पर आज मंगलवार को हमले में शहीद हुए जवानों को सीएपीएफ एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शहीदों के चित्र पर किया माल्यार्पण

इस अवसर पर मालरोड स्थित गांधी पार्क में शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही एसएसबी जवानों ने भी श्रद्धांजलि दी।

वीर शहीदों, भारत माता, वंदे मातरम के लगाए नारे

वक्ताओं ने कहा कि सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात देश की सुरक्षा के लिए काम करते हैं। शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी । पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों, भारत माता, वंदे मातरम के जयकारे लगाए।

Exit mobile version