Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रों के राजनीतिक संगठन में स्कूली बच्चों को शामिल करवाना दुर्भाग्यपूर्ण, उनका स्वास्थ्य व तार्किक विकास होगा प्रभावित- भुवन‌ जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भुवन जोशी ने अल्मोड़ा में छात्रों के राजनीतिक संगठन में स्कूली बच्चों को शामिल करवाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

कहीं यह बात

इस संबंध में उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को अपनी राजनीतिक रैलियों में इस्तेमाल करने की यह प्रवृत्ति बच्चों के स्वास्थ्य व तार्किक विकास को प्रभावित करेगी। उन्होंने आगे कहा​ कि राजनीतिक संगठन अपने कार्यक्रम अपने स्तर से कर सकता है लेकिन उसमें स्कूलों को शामिल करवाना उचित नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पास अब लोगो की इतनी कमी हो गयी है कि स्कूल के छात्र छात्राओं को एबीवीपी के झण्डे देकर रैली निकालनी पड़ रही है, घर से स्कूल पढ़ने आये बच्चों को शिक्षा अधिकारी या प्रधानाचार्यो पर दबाव बनाकर रैलियों में ले जाना उचित नहीं है। जो चिंतनीय है। ऐसे में उत्तराखंड राज्य मे शिक्षा का स्तर गिरता रहेगा इसका जिम्मेदार शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्रालय है।

Exit mobile version